बैंकॉक में शानदार प्रदर्शन के बाद बरेली में हुआ सम्मान, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया अभिनंदन
बरेली: बैंकॉक में आयोजित आईकेएफ एशिया कार्फेबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पारस मिश्रा का बरेली में भव्य सम्मान किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें पगड़ी, उत्तरीय, मेडल, मोतियों की माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन रमेश चंद्र मिश्रा के मेघाड्रीम स्थित आवास पर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक सी.एल. शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लवलेश पाठक, सचिन शर्मा, समाजसेवी पुष्पेंद्र शर्मा, संयोजक रमेश चंद्र मिश्रा और मंडल महामंत्री विशाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्मान से अभिभूत पारस मिश्रा ने कहा कि कार्फेबाल एक आधुनिक टीम खेल है, जिसमें लड़के और लड़कियां एक साथ खेलते हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और उत्तर प्रदेश खेल संघ के संयुक्त सचिव एवं कोच सुमित शर्मा को दिया।
समारोह में वक्ताओं ने पारस मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर बरेली, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कविता के माध्यम से उन्हें अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।