2 से 25 अगस्त तक विशेष ट्रेन का संचालन, मऊ, आजमगढ़, अयोध्या, सीतापुर, पीलीभीत और बरेली के यात्रियों को मिलेगा लाभ
बरेली: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने 05185/05186 मऊ–बरेली–मऊ परीक्षा विशेष (TOD) ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह विशेष ट्रेन 2 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक कुल 16-16 फेरों में संचालित की जाएगी, जिससे पूर्वांचल और रुहेलखंड के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 05185 मऊ–बरेली परीक्षा विशेष 2 से 5 अगस्त, 8 से 13 अगस्त,16 से 20 अगस्त तथा 24 अगस्त तक संचालित होगी। यह ट्रेन मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या, बादशाह नगर, डालीगंज, सीतापुर,मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर और बरेली सिटी होते हुए सुबह 6:10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी मऊ
वहीं गाड़ी संख्या 05186 बरेली–मऊ परीक्षा विशेष 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त तथा 25 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 3:25 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होकर इज्जतनगर, पीलीभीत, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या, शाहगंज और आजमगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे मऊ पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने प्रतियोगी
स्पेशल ट्रेन से करें सफर
परीक्षार्थियों और यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन की सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं। रेलवे का कहना है कि अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
