बरेली पुलिस ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेज किया अभियान,सीबीगंज के फैक्ट्री कर्मचारी संतोष हत्याकांड और सुभाषनगर के कैब चालक हत्याकांड के आरोपी भी सूची में शामिल
बरेली : यूपी के बरेली जिले में अपराधियों के खिलाफ एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ा एक्शन लिया है। हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 54 आरोपियों पर कुल 10 लाख 85 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।पुलिस की गिरफ्त से बच रहे इन आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस अभियान को और तेज करेगी।एसएसपी की इस कार्रवाई से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वांछित चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है।पुलिस की ओर से इनाम घोषित किए गए आरोपियों में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं, जो हत्या जैसे संगीन मामलों में वांछित हैं। इनमें सीबीगंज थाना क्षेत्र में फैक्ट्री कर्मचारी संतोष की हत्या के आरोपी रोहिताश और महेंद्र के अलावा सुभाषनगर में कैब संचालक की हत्या के मामले में वांछित आशीष गुर्जर और श्रवण यादव भी शामिल हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
25 हजार रुपये के इनामी अपराधियों की तलाश में पुलिस
इनाम घोषित किए गए आरोपियों में रोहिताश, महेंद्र, आशीष गुर्जर और श्रवण यादव के अलावा अमीर खान उर्फ मारूती, विकास उर्फ गोलू, रजत और भोला शामिल हैं। कैंट थाना क्षेत्र के राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा, प्रेम कच्छू, अक्षय और आकाश भी इस सूची में हैं। इसके अलावा बारादरी थाना क्षेत्र के अतुल, मकबूल, नवनीत, अजय और गौरव पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मीरगंज के सलमान, फतेहगंज पूर्वी के शिवम उर्फ बनी और बृजेश तथा भोजीपुरा के शमशाद खां और लईक उर्फ कालिया भी पुलिस के निशाने पर हैं।
20 हजार रुपये के इनामी आरोपियों में ये नाम शामिल
पुलिस की इनामी सूची में 20 हजार रुपये के इनामी आरोपियों के रूप में बारादरी थाना क्षेत्र के आशू यादव, विमलेश, अर्जुन और मनमून उर्फ अखलाक के नाम शामिल हैं। मीरगंज थाना क्षेत्र के शहादत, नईम, नन्हू उर्फ शहीद खां और साहिब भी इस श्रेणी में हैं। वहीं फरीदपुर के वसीम, तैय्यब उर्फ तोईयाब खां और याकूब खां तथा भुता थाना क्षेत्र के शाकिर पर भी 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
15 हजार रुपये के इनामी अपराधियों में कई थानों के आरोपी
15 हजार रुपये के इनामी आरोपियों में आंवला थाना क्षेत्र के भूपेंद्र, बृजेश, जुबैर और ज्ञानदीप के नाम शामिल हैं।मीरगंज के सत्तार पर भी इनाम घोषित किया गया है। देवरनिया थाना क्षेत्र के अकबर, छविराम उर्फ छब्बा, इरफान, रिजवान मंसूरी, अबरार हुसैन, इकबाल, यासीन उर्फ यामीन, ताहिर खां, मोहम्मद उवैश, रविंद्र, सनी मौर्य और शाने आलम भी इस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा क्योलड़िया थाना क्षेत्र के शकील उर्फ वाहिद और जुबैर पर भी 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनामी अपराधियों की सूची में अलीगंज थाना क्षेत्र के भूपराम का नाम भी शामिल है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेज होगी कार्रवाई
एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से इनाम घोषित किए जाने के बाद अब संबंधित थाना पुलिस को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज करने होंगे। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाकर दबिश देने की रणनीति पर काम करेगी। हत्या और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों पर इनाम घोषित करने की कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी की जाए।
