मथुरा/वृंदावन/लखनऊ : यूपी के मथुरा जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध तीर्थ स्थल वृंदावन में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। अलीगढ़ के हीरा व्यापारी अभिषेक अग्रवाल यहां अपने परिवार संग दर्शन के लिए आए थे। इसी दौरान एक बंदर उनके लाखों रुपये के गहनों से भरे बैग को छीनकर भाग गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 20 लाख के हीरे-जवाहरात और सोने-चांदी के आभूषण थे। व्यापारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बंदर बिजली की फुर्ती से बैग लेकर छतों पर कूद गया और आंखों से ओझल हो गया।
कहां गया गहनों से भरा बैग ?
बैग सकुशल बरामद कर श्रद्धालू के सुपुर्द किये जाने के सम्बन्ध में CO SADAR द्वारा दी गई बाइट
व्यापारी परिवार ने काफी देर तक आसपास के इलाकों में खोजबीन की लेकिन बैग और बंदर दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
8 घंटे की कोशिश के बाद मिला बैग
स्थानीय लोगों का कहना है कि वृंदावन में बंदरों का आतंक नया नहीं है। अक्सर श्रद्धालुओं के मोबाइल, चश्मे और बैग छीनने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर और महंगा साबित हुआ है। लोगों के कहने पर व्यापारी ने बंदर को खाने पीने की चीज भी दी। मगर,बंदर नहीं माना। इसके बाद पुलिस को सूचना दी, तब 8 घंटे बाद बंदर ने बैग दिया। इसके बाद व्यापारी परिवार ने राहत की सांस ली।
सवालों में सुरक्षा व्यवस्था
इस घटना ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अब और सतर्कता बरतने की ज़रूरत है।
![]()
