बरेली : यूपी की बरेली पुलिस ने जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए एक अहम कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य के निर्देश पर 13 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जिनमें से कई पर एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये सभी आरोपी वाहन चोरी, लूट, गोकशी, नकबजनी, मारपीट, अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट जैसे जघन्य मामलों में संलिप्त रहे हैं।
इन आरोपियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
1.दानिश निवासी गौसिया चौक, आंवला: 12 मुकदमे
2.जुबैर पुत्र निवासी गढ़ी सैथल, हाफिजगंज: 12 मुकदमे
3.शिवम निवासी औरंगाबाद, हाफिजगंज: 12 मुकदमे
4.सोनू यादव उर्फ जितेंद्र निवासी पचघेर, आंवला: 8 मुकदमे
5.अकबर उर्फ टेनी निवासी सईदान, आंवला: 8 मुकदमे
6.मो. शाकिर निवासी शेरपुर कला, पीलीभीत: 7 मुकदमे
7.मुन्ना उर्फ अभय निवासी लोहार नगला, फतेहगंज पश्चिमी: 7 मुकदमे
8.मो. अली निवासी टांडा, बहेड़ी: 6 मुकदमे
9.यामीन निवासी दोहरिया जागीर, हाफिजगंज: 5 मुकदमे
10.जुबैर अहमद निवासी टिटौली, फतेहगंज: 5 मुकदमे
11.मो. रईस निवासी दुआवट, हाफिजगंज: 3 मुकदमे
12.अजीम हुसैन निवासी मंजुनुपुर, भमौरा: 2 मुकदमे
13.रफीक उर्फ बटुआ निवासी फतेहपुर दुर्गा प्रसाद, भोजीपुरा: 2 मुकदमे
SSP का सख्त संदेश
एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया कि “अपराध की जड़ तक पहुंचना ज़रूरी है, जो अपराधी पुलिस को हल्के में ले रहे थे। अब वे सीधे हमारी निगरानी में हैं। यदि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए गए तो उन्हें जेल भेजने में एक पल की भी देर नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस का उद्देश्य
इस कार्रवाई का मुख्य मकसद इन अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए दोबारा अपराध को रोकना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस की यह पहल अपराधियों के हौसले पस्त करने के साथ ही आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी मजबूत करेगी।
![]()
