लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक हुसैनाबाद क्षेत्र में आगामी 9 मोहर्रम तक अज़ादारी रोड पर स्थित सभी दुकानों को बंद रखने की अपील की गई है। यह घोषणा हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से एजाज़ रिज़वी, प्रॉपर्टी सुपरवाइजर द्वारा जारी की गई है। इस अपील में कहा गया है कि इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत का ग़म पूरी मुस्लिम कौम के लिए सबसे बड़ा ग़म है, और ऐसे में व्यवसायिक गतिविधियाँ रोककर अज़ादारी में शरीक होना हर मुसलमान का फ़र्ज़ है।
एजाज़ रिज़वी का संदेश
उनका कहना है कि”इमाम हुसैन (अ.स.) के ग़म से बढ़कर कोई ग़म नहीं है। तमाम दुकानदारों से गुज़ारिश है कि अपनी दुकानें बंद करके इमाम हुसैन (अ.स.) के ग़म में शरीक होकर मुसलमान होने का हक अदा करें। इस पर आपको इंशाअल्लाह इमाम हुसैन (अ.स.) जजा देंगे। अज़ादारी रोड को बदनाम ना करें, इसे शाम का बाज़ार न बनाएं।”यह संदेश धार्मिक एकता, आदर और आस्था को आधार बनाकर दिया गया है, ताकि मोहर्रम की पवित्रता बनी रहे और लोग ग़म-ए-हुसैन (अ.स.) में सच्चे दिल से शामिल हो सकें।
अज़ादारी रोड मोहर्रम की परंपराओं का ऐतिहासिक केंद्र
यहां का अज़ादारी रोड लखनऊ की मोहर्रम परंपराओं का ऐतिहासिक केंद्र है। हर साल बड़ी संख्या में ताज़िए, जुलूस और मजलिसें होती हैं। ट्रस्ट द्वारा दुकानें बंद रखने की अपील की गई है। इस क्षेत्र की संवेदनशीलता और श्रद्धा की परंपरा को कायम रखने का प्रयास किया गया है।
