बरेली : समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में सपा ने उन 108 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रभारी नियुक्त किए हैं। यहां पार्टी ने हालिया लोकसभा चुनावों में बेहद कम अंतर से पराजय झेली थी। इसी योजना के तहत मंगलवार को 124-बरेली शहर विधानसभा के प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अमरोहा एवं सपा राज्य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य निर्मोज यादव बरेली पहुँचे और पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की।
संगठन की जमीनी समीक्षा और पीडीए रणनीति पर ज़ोर

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की, जबकि जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में बूथ संगठन की मजबूती, पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायतों के आयोजन और भावी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी निर्मोज यादव ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है, और यह तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर मज़बूत हो। उन्होंने सेक्टर स्तर पर कम से कम 100 पीडीए पंचायतों के आयोजन को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा, “चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं को अपने क्षेत्रों में अधिकाधिक पीडीए पंचायतें करानी चाहिए, ताकि समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और गरीब तबकों को पार्टी से जोड़ा जा सके।” उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “भाजपा ने देश को विकास की पटरी से उतार कर घृणा और झूठ की राजनीति पर ला खड़ा किया है।”
टिकट के दावेदारों की पेशकश और एकजुटता का संदेश

बैठक में शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं ने भी अपनी दावेदारी सार्वजनिक रूप से रखी और एकमत से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्णय सर्वमान्य होगा। इनमें पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, महानगर उपाध्यक्ष मोह. खालिद खाँ, ज़िला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना आदि प्रमुख रहे।
कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया
बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं को पीडीए हित में संकल्प की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही शिवम प्रजापति और रणवीर जाटव द्वारा प्रभारी को बाबा साहब अम्बेडकर का चित्र भेंट किया गया और मुहम्मद कलीमउद्दीन ने सम्मान स्वरूप शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। बरेली पहुँचने पर झुमका तिराहे पर महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी के नेतृत्व में प्रभारी का भव्य स्वागत किया गया। पार्षद इक़बाल बिल्डर और गुल बशर अंसारी ने बिधौलिया पर जोरदार स्वागत किया। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
बैठक में यह थे मौजूद
इस दौरान प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, पूर्व शहर प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी शेर सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, दिनेश यादव, राजेश मौर्या, समयुन खान, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान व कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, जोन प्रभारी सय्यद ज़मील अहमद, सेक्टर प्रभारी गणों में पार्षद अब्दुल सलीम, अलीम सुल्तानी, इक़बाल बिल्डर, रईस मियाँ अब्बासी, गुल बशर अंसारी, नाज़िम कुरैशी, युधिष्ठिर पाल राठौर, महेंद्र लोधी, राशिद गाजी, हरिओम प्रजापति, अनुज आंनद, शिवम प्रजापति, मों. अफ़सान, महेश यादव, विशाल अग्रवाल, पीतांबर यादव, चंद्र सेन पाल,ऋषि यादव पूर्व पार्षद आशिक हुसैन, पूर्व पार्षद सय्यद अख़लाक़ अली, बाबा मियाँ, डॉक्टर चाँद, संजीव कश्यप,नाजिम कुरैशी, रेहान अंसारी, फैजी अंसारी तथा युवजन सभा महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मेराज अंसारी, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान व जिलाध्यक्ष असलम खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष आदित्य कश्यप, अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, बाबा साहब वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव व राजेश्वरी यादव, शकील खाँ, सय्यद अदनान अली, कृष्ण कुमार, दिलीप कुमार, अनिल पाठक, राकेश मिश्रा आदि प्रमुख पदाधिकारी समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
![]()
