गोरखपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई, 2025 यानी आज को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर बीकानेर के पलाना में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जो रेलवे, सड़क, बिजली, जल, नवीन और अक्षय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं।
करणी माता मंदिर में दर्शन से होगी शुरुआत
प्रधानमंत्री का दौरा सुबह 11:00 बजे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन के साथ प्रारंभ होगा। इसके बाद लगभग 11:30 बजे वे पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन
प्रधानमंत्री 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं और स्थानीय वास्तुकला की झलक के साथ पुनर्विकसित किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जिन 12 स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है। इसमें बलरामपुर (10.78 करोड़),गोला गोकरननाथ (6.65 करोड़),मैलानी जंक्शन (8.15 करोड़),रामघाट हाल्ट (8.02 करोड़),सिद्धार्थनगर (10.92 करोड़), स्वामी नारायण छपिया (7.01 करोड़), बरेली सिटी (10.97 करोड़), इज्जतनगर (8.35 करोड़), हाथरस सिटी (2.21 करोड़), उझानी (3.64 करोड़),सुरेमनपुर (12.41 करोड़), थावे जंक्शन (11.75 करोड़)।
रेलवे विद्युतीकरण और आधारशिला कार्यक्रम
प्रधानमंत्री निम्नलिखित रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। चूरू- सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला, विद्युतीकरण परियोजनाएं शामिल हैं। सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी), समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी)
सड़क अवसंरचना को मिलेगा नया आयाम
प्रधानमंत्री राजस्थान में 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी 07 सड़कों और 03 वाहन अंडरपास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, 750 किलोमीटर लंबे 12 राज्य राजमार्गों के उन्नयन और 900 किलोमीटर नए राजमार्गों के निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे।
ऊर्जा और बिजली परियोजनाएं
प्रधानमंत्री निम्नलिखित हरित ऊर्जा और बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।बीकानेर, नावा, डीडवाना, कुचामन में सौर परियोजनाएं, पावरग्रिड सिरोही और मेवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड, फतेहगढ़-II पावर स्टेशन में क्षमता विस्तार आदि मौजूद हैं।
स्वास्थ्य और जल आपूर्ति परियोजनाएं
राजस्थान के राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा और धौलपुर में नए नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही झुंझुनूं में ग्रामीण जलापूर्ति और फ्लोरोसिस शमन परियोजना, पाली जिले के 07 शहरों में अमृत 2.0 योजना के तहत शहरी जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन, स्थानीयता और सांस्कृतिक पहचान की झलक,पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का समावेश किया गया है। देशनोक स्टेशन: करणी माता मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित,थावे स्टेशन, 52 शक्तिपीठों में से एक ‘मां थावे वाली’ के चित्र और मधुबनी पेंटिंग, डाकोर स्टेशन (गुजरात): रणछोड़राय जी महाराज से प्रेरित
![]()
