बरेली : डीजी इंफ्रा ग्रुप के तत्वावधान में श्रीराम मूर्ति स्मारक (एसआरएमएस) क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही बरेली कॉर्पोरेट लीग (BCL) के रोमांचक मुकाबले में आज किंग्सलेयर ने बियर कैफे को 10 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला
किंग्सलेयर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से मुकुल शुक्ला ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 59 रन, इमरान नियाज़ी ने 34 रन और नासिर खान ने 29 रन बनाए। इन शानदार पारियों की बदौलत किंग्सलेयर ने 20 ओवरों में 174 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।
बियर कैफे की गेंदबाज़ी
बियर कैफे की ओर से सुमित ने धारदार गेंदबाज़ी कर 4 विकेट झटके, जबकि हाजी सोराब घोषी ने 2 विकेट हासिल किए। किंग्सलेयर की पारी को सीमित करने में इन दोनों का योगदान अहम रहा।
बियर कैफे की जवाबी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बियर कैफे की शुरुआत ठोस रही। शुभम कौशिक ने आक्रामक अंदाज़ में 86 रनों की पारी खेली और आशीष दुबे ने 38 रन जोड़े। हालांकि, अंतिम ओवरों में रनों की गति धीमी पड़ गई और पूरी टीम 20 ओवर में 163 रन ही बना सकी।
किंग्सलेयर की गेंदबाज़ी में धार
किंग्सलेयर के लिए डॉ. हरित ने 3 विकेट लिए जबकि सैफ रज़ा ने 2 विकेट चटकाए। निर्णायक मौकों पर विकेट लेकर इन गेंदबाजों ने टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
मुकुल शुक्ला को मिला मैन ऑफ द मैच
बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए मुकुल शुक्ला को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने न सिर्फ शानदार अर्धशतक जड़ा बल्कि टीम की पारी को मजबूती दी।
मैच में मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति
मैच के दौरान कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। इसमें ओपी कोहली, स्वप्निल शंखधार, नीरज गोयल, एसपी. सिंह, शशांक रस्तोगी, रियाज़ अफरीदी, शुभम कौशिक, अतुल यादव, और जारिया कलेक्शन के मालिक ज़हीर उद्दीन। मैच के अंपायर थे। संदीप पाल और पिंटू सिंह, जबकि स्कोरर की भूमिका अनूप सक्सेना ने निभाई।
कल के मुकाबले
पहला मैच डी जी इंफ्रा vs आर सी सी और दूसरा मैच शाहज़ेब फर्नीचर vs इलाइट इलेवन के बीच खेला जाएगा।
![]()
