बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा की तरह अपने फैंस का अभिवादन करने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक खास बात सबकी निगाहें खींच लाई। क्योंकि, सलमान की बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया था। सलमान खान ने इसको लेकर खुद बयान देते हुए कहा कि “कुछ सालों से मिली लगातार जान से मारने की धमकियों के चलते यह सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।”हाल ही में सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी। इसके बाद से उनकी सुरक्षा Z+ लेवल की कर दी गई है।
एक नजर में समझें मामला
ईद पर भी बालकनी में सलमान का हर साल फैंस से मिलने का सिलसिला जारी है। इस बार सामने था बुलेटप्रूफ ग्लास। पहली बार सलमान बोले “फैंस से मिलना ज़रूरी है, पर अब सावधानी भी ज़रूरी है”।लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से धमकी के चलते बढ़ी सुरक्षा
