प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल भी आदेश के दायरे में
प्रयागराज : इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जिले के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।
प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूल बंद
जारी आदेश के अनुसार, जिले में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश रहेगा। इसके साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय भी बंद रहेंगे।
आदेश का पालन करने के निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर जारी इस आदेश के तहत जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को अवकाश का पालन करना होगा।
