जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक, नए मतदाता बनवाने और सूची से हटाए गए नामों के मामलों में सहयोग की अपील
बरेली: जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक उपजा प्रेस, नॉवल्टी चौराहे के निकट आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने की, जबकि संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। बैठक में संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही 24 अक्टूबर को मतदाता सूची से संबंधित अभियान के तहत पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहने और पात्र लोगों को मतदाता बनने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय, बेहतर तालमेल और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर रहें। नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ मतदाता सूची से हटाए गए नामों के मामलों में भी संबंधित लोगों की मदद करें। उन्होंने राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है।
मतदाता सूची में हर पात्र नागरिक का नाम शामिल कराने की अपील
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए, ताकि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान कर सके। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरगंज इलियास अंसारी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू ने लोगों से अपने परिवार और आसपास के नागरिकों को मतदाता सूची की जांच करने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सूची में नाम से जुड़ी कोई कमी है, तो उसे समय रहते ठीक कराने के लिए संबंधित प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।
बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में इलियास अंसारी, हाजी इस्लाम बब्बू, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, मुजामिल रजा एडवोकेट, पंडित राज शर्मा, जिया उर रहमान, जुनैद हसन एडवोकेट, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, सुरेश दिवाकर, प्रोफेसर यशपाल आर्य, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, नजमी खान जोया, मुदित प्रताप सिंह, उल्फत सिंह कठेरिया, कमरुद्दीन सैफी, सरफराज बेग, आदर्श गुप्ता लिटिल, मोहम्मद जकी, एमके घोष, मनोज कुमार, प्रवीण शर्मा, सुनील सक्सेना, पूजा दिवाकर, जीशान अफरीदी, दत्त राम गंगवार, गुड्डू खान, राम भरोसे लाल मौसम, अनिल देव शर्मा और आमिर खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
