भाजपा पर भ्रष्टाचार और लूट के आरोप, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ‘देश और संविधान बचाने की लड़ाई’ करार देते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है।
“भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर विभाग में कमीशनखोरी हावी है, और बजट का पैसा विकास के बजाय नेताओं की जेबों में जा रहा है।
2027 के लिए बूथ स्तर पर तैयारी का आह्वान
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव को बड़े अंतर से जीतने के लिए अभी से बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी करनी होगी। उन्होंने इसे 2024 लोकसभा चुनाव से भी अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया।
भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप
सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश करती है और जनता को गुमराह करती है।
महंगाई-बेरोजगारी पर भी घेरा
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेतृत्व हताश और घबराया हुआ है, इसलिए झूठे आरोपों का सहारा ले रहा है।
जनता बदलाव के लिए तैयार..
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में जनता नफरत की राजनीति को खत्म कर देगी।
सिख प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, उत्पीड़न के आरोप
एसपी चीफ अखिलेश यादव से सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर भाजपा शासन में उत्पीड़न और भेदभाव की शिकायत की। प्रतिनिधियों ने हरिद्वार के ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा के पुनर्निर्माण, शाहजहांपुर-पीलीभीत में जमीन विवाद और सरकारी नौकरियों में भेदभाव के मुद्दे उठाए।प्रतिनिधिमंडल ने सरकार पर सिख समाज की अनदेखी का आरोप लगाया और समस्याओं के समाधान की मांग की।
कुशीनगर से दौड़कर लखनऊ पहुंचे युवक ने अखिलेश यादव से लिया आशीर्वाद
पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिलने के लिए कुशीनगर निवासी चंदन यादव ने अनोखा जज्बा दिखाया। वह 23 मार्च से दौड़ते हुए 30 मार्च 2026 को लखनऊ पहुंचे और सपा अध्यक्ष से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। चंदन यादव ने बताया कि वह अखिलेश यादव से मिलने की इच्छा को लेकर यह दौड़ पूरी कर पहुंचे। वहीं अखिलेश यादव ने उनके जज्बे की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अखिलेश यादव को भेंट की पीडीए भवन की प्रतिकृति, गोरखपुर में 5 भवनों की रखी गई नींव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव से गोरखपुर के सपा नेता मंतोष यादव ने मुलाकात कर चौरीचौरा में बने पीडीए भवन की प्रतिकृति भेंट की। अखिलेश यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर विकास कार्यों को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में पांच पीडीए भवनों की नींव रखी गई। मंतोष यादव ने बताया कि यह संकल्प उन्होंने डिंपल यादव के जन्मदिन पर लिया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा
