लखनऊ : यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुम्बद का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने नवीनीकृत सभा मंडप और सभा कक्ष संख्या-15 का भी उद्घाटन किया। इसके बाद विधान भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
जानें मानसून सत्र के एजेंडे

बैठक में आगामी सत्र के एजेंडे, विधायी कार्य और सदन में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस मानसून सत्र में सदन में एआई (Artificial Intelligence) की पाठशाला भी आयोजित की जाएगी। जिससे विधायक अपने कामकाज में आधुनिक तकनीक का उपयोग सीख सकेंगे।
यूपी की कानून व्यवस्था पर चर्चा

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू होगा। जिसमें राज्य के विकास, कानून व्यवस्था, और वित्तीय विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
