मेरठ/लखनऊ : यूपी के मेरठ में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई कर एसीएम फोर्थ कार्यालय में तैनात बाबू रणवीर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, संतरपाल नामक व्यक्ति का एक वाद लंबे समय से लंबित था। उसका निपटारा करने के लिए आरोपी बाबू रणवीर ने 5 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन विभाग को दी।
पुलिस ने लिया हिरासत में
सोमवार को जैसे ही संतरपाल ने आरोपी को पैसे दिए, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर छापा मारकर रणवीर को गिरफ्तार कर लिया। उसे तुरंत सिविल लाइन थाने ले जाया गया। यहां पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से डीएम कार्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
