हिंदन एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल से गुस्साए यात्रियों ने रिफ्रेशमेंट न मिलने पर जताया गुस्सा
गाजियाबाद/लखनऊ : रक्षाबंधन के खास मौके पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की पटना जाने वाली फ्लाइट 1X2937 को अचानक कैंसल कर दिया गया। यह फ्लाइट दोपहर डेढ़ बजे हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तीन घंटे तक जहाज में बैठे रहने के बाद यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। यात्रियों ने पायलट के समय पर न पहुंचने का आरोप लगाया, जबकि एयरपोर्ट प्रशासन ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया।
फ्लाइट कैंसल की वजह
पैसेंजर्स ने बताया कि फ्लाइट में बोर्डिंग करने के बाद करीब तीन घंटे इंतजार करवाया गया। जब कारण पूछा गया तो बताया गया कि पायलट अपनी ड्यूटी के लिए समय पर नहीं पहुंचा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि एयरलाइन ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, केवल ऑपरेशनल समस्या बताकर फ्लाइट कैंसल कर दी गई।
यात्री परेशान, खासतौर पर गर्भवती महिला को परेशानी
ग्रेटर नोएडा निवासी गोपाल ने मीडिया को बताया कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं। उन्हें तीन घंटे तक जहाज में ही बैठा रखा गया, लेकिन कोई रिफ्रेशमेंट नहीं दी गई। जब शिकायत की गई, तो केवल रिफंड और री-शेड्यूलिंग की बात कही गई। फ्लाइट में 100 से अधिक यात्रियों के टिकट बुक थे। जिनमें से अधिकांश इस परेशानी से परेशान रहे।
एयरपोर्ट निदेशक ने कोई जवाब नहीं दिया
हिंडन एयरपोर्ट निदेशक से मीडिया ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो। यात्रियों में इस घटना को लेकर नाराजगी है और वे बेहतर सेवा की मांग कर रहे हैं।
