कासगंज से जहारपीर धार्मिक यात्रा जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, मां- बेटे की भी मौत, पुलिस ने ट्रक लिया कब्जे में
बुलंदशहर/लखनऊ : रविवार देर रात यूपी के बुलंदशहर जिले के अरनिया बाईपास (बुलंदशहर-अलीगढ़ बॉर्डर) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आधी रात के बाद ट्रैक्टर -ट्रॉली और कैंटर ट्रक (HR 38 X 8195) की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, और 43 लोग घायल हो गए। मृतकों में मां- बेटा भी शामिल है। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में 61 लोग सवार थे, जो ग्राम रफातपुर थाना सोरों (कासगंज) से जहारपीर (राजस्थान) धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे।
ट्रैक्टर -ट्रॉली को बनाया डबल डेकर
का ट्रैक्टर-ट्रॉली को डबल डेकर की तरह बनाकर ले जा रहे थे। पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के 10 घायलों को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़, 10 को जिला अस्पताल बुलंदशहर, और 23 को कैलाश अस्पताल खुर्जा में भर्ती कराया गया। इसमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में शामिल कैंटर ट्रक धान की भूसी लादकर जा रहा था। यह ट्रक संध्या पत्नी संदीप निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) के नाम से पंजीकृत है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसे में इनकी मौत
पुलिस के मुताबिक हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह सभी कासगंज के हैं। इनकी पहचान ईयू बाबू (40 वर्ष), मिलकिनिया, थाना सोरों, (ट्रैक्टर चालक), रामबेटी (65 विराज), पत्नी सोरन सिंह, उनके पुत्र विनोद (45 वर्ष), रफातपुर, चांदनी (12 वर्ष), पुत्री कालीचरण, रफातपुर, घनीराम (40 वर्ष), मिलकिनिया, मोक्षी (40 वर्ष), मिलकिनिया, शिवांश (6 वर्ष), पुत्र अजय, मिलकिनिया, उर योगेश (50), पुत्र रामप्रकाश, रफातपुर की मौत हो गई है। इनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि घायलों की संख्या 43 है। यह सभी (रफातपुर, मिलकिनिया, भैंसौरा, बदायूं और फर्रुखाबाद के निवासी) है। इसमें 6 महीने के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।)
