भांजा है अपने मामा जी की जान – रोहिणी ने तेजस्वी का डांस वीडियो किया वायरल, पटना मरीन ड्राइव पर फन मोमेंट
पटना/लखनऊ : बिहार चुनाव से पहले आरजेडी नेता एवं पूर्व सीएम तेजस्वी यादव लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें तेजस्वी यादव युवाओं के साथ बीच सड़क पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।
भांजा है अपने मामा जी की जान
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/wK1qiU9QuqU?si=NKSwPQcndIZKuZfV
रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान, भांजा है अपने मामा जी की जान।” इसके अलावा उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया और लिखा -पटना मरीन ड्राइव पर मामा-भांजा फन अनलिमिटेड। रोहिणी ने कहा कि बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं, और तेजस्वी की अगुवाई में ही नया बिहार बनेगा।
जानें क्या बोले तेजस्वी यादव?
तेजस्वी यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा-“16 दिनों की वोटर अधिकार यात्रा खत्म हुई। रात में भांजे के कहने पर ड्राइव पर निकले। रास्ते में कुछ युवा कलाकार मिले, उन्होंने आग्रह किया तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए। हम सहजता और सरलता से युवाओं की आकांक्षाओं के साथ कदमताल कर सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेंगे।”वीडियो में तेजस्वी यादव कैज़ुअल ड्रेस (टीशर्ट और लोअर) में हल्के-फुल्के अंदाज में युवाओं संग डांस करते नजर आए।
