मुंबई पुलिस का आजाद मैदान खाली करने को मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस
मुंबई/लखनऊ : मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर मुंबई में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे पाटिल को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर तुरंत आजाद मैदान खाली करने का आदेश दिया है। यह नोटिस बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जारी हुआ है।
क्यों हटने का आदेश?
पुलिस ने कहा कि आंदोलन की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई थी, लेकिन उनका उल्लंघन हुआ है। इसलिए आजाद मैदान को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया गया है। जरांगे पाटिल पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं और मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल कर आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं।
हाई कोर्ट की सख्ती
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आंदोलन के चलते पूरा मुंबई शहर ठहर गया है और यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण नहीं है। अदालत ने निर्देश दिया कि मंगलवार दोपहर तक सभी सड़कें खाली कराई जाएं और सामान्य स्थिति बहाल हो।
जरांगे ने किया ऐलान
जरांगे ने साफ कहा है कि वह मुंबई तभी छोड़ेंगे जब मराठा समुदाय को ओबीसी आरक्षण का लाभ मिल जाएगा।
