‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत बेलहरकला पुलिस और एसओजी की कार्रवाई, साक्ष्य बरामदगी के दौरान पुलिस पर हमले की कोशिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर : संतकबीरनगर पुलिस को नाबालिग हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत थाना बेलहरकला पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी साक्ष्य मिटाकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया।
पुलिस के मुताबिक नाबालिग हत्याकांड से जुड़े साक्ष्यों की बरामदगी के लिए टीम आरोपियों को लेकर गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शरीफ और मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है। मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह पूरी घटना संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
रिपोर्ट: रेहान