नई दिल्ली/ लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वोट चोरी के मुद्दे पर बड़ा बयान जारी करते हुए इसे “एक व्यक्ति, एक वोट” के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करे, ताकि जनता और राजनीतिक दल खुद उसका ऑडिट कर सकें। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर रविवार दोपहर हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट जारी की है।
बोले, ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/8K35MQGBgbA?si=Rzb77WBeCYbmztzd
उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस मांग का समर्थन करें। इसके लिए उन्होंने वेबसाइट votechori.in/ecdemand और मिस्ड कॉल नंबर 9650003420 भी साझा किया। उन्होंने कहा, ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।
