सासाराम (बिहार)/लखनऊ : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक सादा लेकिन दिल जीतने वाला अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद लालू प्रसाद यादव और मल्लिकार्जुन खरगे को खुद पानी पिलाया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कांग्रेस समर्थक इसे “संस्कार” से जोड़कर साझा कर रहे हैं।
देखें वीडियो में क्या हुआ?
https://youtube.com/shorts/1q8NTSV5SXQ?si=0y5s2X4RtxS4RS88
सासाराम के सुअरा मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान भीषण गर्मी थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पहले गिलास में पानी भरकर लालू यादव को दिया, और फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को। इंडियन यूथ कांग्रेस ने इसका वीडियो X (Twitter) पर शेयर करते हुए लिखा “संस्कार शाखा से नहीं, परवरिश से आते हैं।”
लालू यादव का भोजपुरी अंदाज़
सभा में लालू प्रसाद यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भोजपुरी गाना गाकर समर्थकों में जोश भर दिया। मंच पर तेजस्वी यादव, कन्हैया कुमार, पप्पू यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और महागठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
‘वोटर अधिकार यात्रा’ का संदेश
राहुल गांधी ने सभा में दावा किया कि बिहार में मतदाता सूची (SIR) के जरिए वोट चोरी की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि “अब पूरे देश को समझ आ गया है कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहा है, लेकिन विपक्ष इसे सफल नहीं होने देगा।”
