ठाकुरद्वारा के लालापुर पीपलसाना गांव में पकड़ा गया तेंदुआ, महिला की मौत के बाद आठ दिनों से चल रहा था सर्च अभियान; दो दिन में दो तेंदुए पकड़े गए
मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव में मंगलवार को दूसरे दिन भी एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि यह वही तेंदुआ है, जिसने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि आसपास के गांवों में अब भी तेंदुओं की मौजूदगी की खबरें सामने आ रही हैं।
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग की टीमें पिछले आठ दिनों से लगातार तेंदुओं की तलाश में सर्च और रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। लालापुर पीपलसाना गांव में लगाए गए पिंजरे में मंगलवार को एक और तेंदुआ फंस गया। तेंदुआ पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेने की कार्रवाई में जुटी है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़ा गया तेंदुआ वही हो सकता है, जिसने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। हालांकि तेंदुए की पहचान और महिला पर हमले की पुष्टि के लिए वन विभाग की ओर से जांच की जा रही है।
इससे एक दिन पहले पास के मुनीमपुर गांव में भी तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया था। हमले में युवक घायल हो गया था और उसका इलाज चल रहा है। लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से वन विभाग की टीमें लगातार सर्च और रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए संभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दो दिनों में दो तेंदुओं के पकड़े जाने को वन विभाग बड़ी सफलता मान रहा है। हालांकि आसपास के गांवों में तेंदुओं की मौजूदगी की सूचनाओं के चलते निगरानी और तलाश अभियान अभी जारी रहेगा।