थाना प्रभारी के नेतृत्व में अभियान, कई ढाबों का चालान, भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुरादाबाद : जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर देर रात तक संचालित हो रहे ढाबों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में देर रात की गई। जिसमें कई ढाबों की जांच कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
देर रात तक खुले ढाबे बने निशाना
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न ढाबों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान पाया गया कि कई ढाबे निर्धारित समय सीमा के बाद भी बिना अनुमति के खुले हुए थे। पुलिस ने इसे कानून -व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मानते हुए तुरंत कार्रवाई की।
चालान और चेतावनी, सख्त रुख में पुलिस
थाना प्रभारी ने नियम तोड़ने वाले ढाबा संचालकों को कड़ी चेतावनी दी और कुछ के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने साफ कहा कि यदि भविष्य में भी नियमों की अनदेखी की गई तो और सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने की सराहना
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि देर रात तक खुले ढाबों के कारण अक्सर अव्यवस्था और असुरक्षा का माहौल बनता था, जिस पर अब पुलिस की सख्ती से नियंत्रण होता दिख रहा है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।
रिपोर्ट: रेहान
