6-7 अप्रैल को पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द, तो एक 165 मिनट लेट
बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर रेल मंडल में लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड पर प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने 5 से 7 अप्रैल 2026 के बीच कई ट्रेनों को निरस्त, रि-शेड्यूल, शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे के अनुसार 6 और 7 अप्रैल को लालकुआं-मुरादाबाद, काशीपुर और रामनगर रूट की कई सवारी गाड़ियां पूरी तरह निरस्त रहेंगी। इसमें 55302/55301 लालकुआं -मुरादाबाद-लालकुआं (6 व 7 अप्रैल), 55303 मुरादाबाद -लालकुआं (6 अप्रैल) को, 55309/55310 लालकुआं -काशीपुर -लालकुआं (6 अप्रैल) 55305/55306,काशीपुर -रामनगर-काशीपुर (6 अप्रैल) को रद्द रहेंगी।
इस ट्रेन का टाइम बदला
55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी 6 अप्रैल को 165 मिनट देरी से चलाई जाएगी। इन ट्रेनों का रूट छोटा (शॉर्ट टर्मिनेशन) किया गया है। इसमें 55304 लालकुआं-मुरादाबाद (5 अप्रैल) अब काशीपुर तक ही चलेगी। 15061 कासगंज -लालकुआं एक्सप्रेस (5 व 6 अप्रैल) इज्जतनगर तक ही 55311 कासगंज-लालकुआं (6 अप्रैल) पंतनगर तक सीमित है। यहां से शुरू होंगी कुछ ट्रेनें (शॉर्ट ओरिजिनेशन) 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस (6 अप्रैल) पंतनगर से शुरू होगी। 55312 लालकुआं-कासगंज (6 व 7 अप्रैल) इज्जतनगर से चलाई जाएगी।
तकनीकी कार्य के चलते फेरबदल
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते किया गया है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित और सुचारु हो सके। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
