पूर्वोत्तर रेलवे ने परिचालनिक सुविधा के लिए बदला ट्रेन का समय,गोरखपुर से रात 9 बजे चलेगी ट्रेन, इज्जतनगर से शाम 5 बजे होगी रवाना
गोरखपुर/बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर -इज्जतनगर -गोरखपुर एक्सप्रेस के संचालन समय में बदलाव किया है। ट्रेन संख्या 15009/15010 की नई समय-सारिणी 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। इस बदलाव का असर गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, गोंडा, सीतापुर,लखीमपुर, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत और भोजीपुरा सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
गोरखपुर से रात 9 बजे रवाना होगी ट्रेन
संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस प्रतिदिन गोरखपुर से रात 9 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन मानीराम स्टेशन पर रात 9:20 बजे, पीपीगंज पर 9:35 बजे, कैम्पियरगंज पर 9:50 बजे और आनंद नगर पर रात 10:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन बृजमनगंज, उसका बाजार, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़ और बढ़नी सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर आगे बढ़ेगी। ट्रेन रात 11:25 बजे बढ़नी से रवाना होगी। अगले दिन तुलसीपुर में रात 12:05 बजे, बलरामपुर में 12:42 बजे और गोंडा में रात 1:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बाराबंकी, गोमती नगर, बादशाह नगर और डालीगंज होते हुए ट्रेन सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर और पीलीभीत से गुजरेगी।संशोधित समय के मुताबिक, ट्रेन भोजीपुरा से सुबह 11:17 बजे प्रस्थान करके इज्जतनगर सुबह 11:35 बजे पहुंचेगी।
इज्जतनगर से शाम 5 बजे चलेगी वापसी में ट्रेन
वापसी में ट्रेन संख्या 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन इज्जतनगर से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भोजीपुरा से शाम 5:20 बजे और पीलीभीत से शाम 6:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद पूरनपुर,मैलानी,गोला गोकर्णनाथ और लखीमपुर होते हुए सीतापुर की ओर जाएगी। ट्रेन सीतापुर से रात 9:53 बजे, सिधौली से रात 10:26 बजे और डालीगंज से रात 11:55 बजे रवाना होगी। अगले दिन बादशाह नगर से रात 12:09 बजे, गोमती नगर से 12:19 बजे, बाराबंकी से रात 1:02 बजे और गोंडा से रात 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। आगे बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर, पचपेड़वा, बढ़नी, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, उसका बाजार, बृजमनगंज और आनंद नगर सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन पीपीगंज से सुबह 6:27 बजे और मानीराम से सुबह 6:40 बजे रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार, यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
यात्रियों को नई समय-सारिणी पर देना होगा ध्यान
रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि समय में यह बदलाव 1 नवंबर 2026 से लागू होगा। ऐसे में इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने संबंधित स्टेशन के संशोधित समय की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनानी चाहिए, ताकि ट्रेन छूटने की परेशानी न हो।
