नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में INDI गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक हुई। इसमें SIR (Special Investigation Request) से जुड़े मुद्दे के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के एक जज द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर गहरी चिंता जताई गई। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि “INDI गठबंधन के नेताओं की मल्लिकार्जुन खरगे जी के ऑफिस में बैठक हुई। मीटिंग में SIR को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी भी हमारे नेताओं के बीच चर्चा का अहम मुद्दा थी।”
देश के मुद्दे उठाना हमारा लोकतांत्रिक कर्तव्य
उन्होंने आगे कहा कि “हम सभी मानते हैं कि देश के मुद्दे उठाना हमारा लोकतांत्रिक कर्तव्य है, लेकिन राहुल गांधी जैसे विपक्षी नेता पर इस तरह की टिप्पणी बेहद आश्चर्यजनक और चिंताजनक है।”हाल ही में एक सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा जज ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भूमिका पर कथित टिप्पणी की थी। इसको लेकर विपक्षी दलों ने नाराजगी जाहिर की है। INDI गठबंधन इस टिप्पणी को लोकतांत्रिक असहमति की स्वतंत्रता पर सवाल मान रहा है। इस मीटिंग में SIR और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चर्चा हुई। विपक्षी नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान को “शॉकिंग” बताया। इसके साथ ही गठबंधन ने देश के मुद्दों पर आवाज उठाने के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा की बात कही।
