नई दिल्ली/रोहतक/झज्जर: दिल्ली-NCR में एक बार फिर धरती कांपी। यह लगातार दूसरा दिन है, जब राजधानी और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार झटकों का केंद्र हरियाणा के झज्जर और रोहतक जिले के आस-पास का इलाका बताया जा रहा है। भूकंप के झटके हल्के थे, लेकिन कई सेकंड तक महसूस किए गए। इससे घबराकर लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। विशेष रूप से बहुमंजिला इमारतों में रह रहे लोगों ने झटके को ज्यादा स्पष्ट रूप से महसूस किया।
भूकंप की तीव्रता 3.1 रिक्टर स्केल
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर लगभग 3.1 थी और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर के पास रहा। हालांकि,किसी जानमाल के नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं है। अब तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार दो दिन झटकों से लोग सहमे हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्रीय फॉल्ट लाइनों की सक्रियता के कारण ये झटके आ सकते हैं।
भूकंप के झटके क्यों आते हैं?
भूकंप धरती की टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल के कारण आते हैं। NCR इलाका सिस्मिक ज़ोन IV में आता है, जो कि भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है।
