दिल्ली : देश की मशहूर पान मसाला कंपनियों कमला पसंद और राजश्री से जुड़े उद्योगपति कमल किशोर चौरसिया के परिवार में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उनकी बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम वसंत विहार स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दीप्ति दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिलीं। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, दीप्ति के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। दोनों का 14 साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत की दो शादियाँ हैं और उनकी दूसरी पत्नी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री हैं।
कमला पसंद पान मसाला के संस्थापक कमलाकांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैं। यह व्यवसाय 1980 के दशक में कानपुर के फीलखाना मोहल्ले में एक छोटी-सी गुमटी से शुरू हुआ था और आज अरबों रुपये के कारोबार में बदल चुका है।
