बरेली के चौधरी तालाब इलाके में नालियों में गोबर बहाने पर कार्रवाई, तो डेरी संचालक आग-बबूला
बरेली : यूपी के बरेली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान उस समय बवाल में बदल गया, जब नगर निगम की टीम शहर के चौधरी तालाब क्षेत्र में डेरी संचालकों पर कार्रवाई करने पहुंची। नालियों में गोबर बहाने और सड़कों पर गंदगी फैलाने पर जब चालान काटा गया, तो रफीक, सारिक और इकबाल नामक तीन डेरी मालिकों ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
टीम को खदेड़ने की कोशिश
इस दौरान डेयरी संचालकों पर आरोप लगाया कि टीम को खदेड़ने की कोशिश की गई। सरकारी काम में बाधा और इलाके में हंगामा इतना बढ़ा कि टीम को कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी। नगर निगम ने इन तीनों के खिलाफ किला थाने में FIR दर्ज कराई है। पीएससी वाली गली और गंगा मंदिर के पास फैली थी भयंकर गंदगी थी।
जुर्माना भरने से किया इनकार
डेयरी मालिकों ने मौके पर जुर्माना भरने से इनकार किया। निगम अधिकारियों के साथ अभद्रता और धमकी दी गई। तीनों आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
