बरेली : श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति पूरे शबाब पर रही। बरेली के प्रमुख शिवालयों में लाखों श्रद्धालु उमड़े। प्रशासन की कमान खुद डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने संभाली। उन्होंने शिवालयों का दौरा किया। व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुरक्षा के हर पहलू को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
ड्रोन कैमरे से निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात
हर मंदिर पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की व्यवस्था की है। ड्रोन कैमरे से निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात की गई है। धोपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर अफसरों ने पूजा -अर्चना की। मंदिर परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्रद्धालुओं को पौधे वितरित कर “प्रसाद” का दर्जा दिया। भमोरा पुलिस चौकी में सीसीटीवी न होने पर नाराजगी जताई। रामगंगा और नितोई शिविर में अफसरों ने खुद बांटा भंडारा, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।
पर्यावरण संरक्षण और भक्ति का मेल
धोपेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के बाद अफसरों ने वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को पौधे देकर कहा कि “यह प्रसाद है। शिवभक्ति के साथ प्रकृति रक्षा भी ज़रूरी है।”
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस
एसएसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को बताया कि “इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं कांवड़ यात्रा में भाग ले रही हैं। हर प्रमुख मंदिर पर महिला हेल्प डेस्क लगाई गई है। ड्रोन से निगरानी और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था दुरुस्त है।”
भमोरा पुलिस चौकी निरीक्षण, अफसरों की सख्ती
बरेली-बदायूं मार्ग के भमोरा थाना क्षेत्र में निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे न लगे होने पर डीएम ने जताई नाराजगी जताई। तत्काल कैमरे लगाने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों के लिए जलपान, विश्राम की व्यवस्था का आदेश
श्रद्धालुओं को भंडारा और विदाई में शामिल हुए अफसर
ग्राम नितोई और रामगंगा तट पर प्रशासनिक शिविरों में अफसरों ने खुद प्रसाद परोसा प्रसाद पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों को दी शुभकामनाएं दी। ठहरने, चिकित्सा, जल, भोजन और सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था
