कन्नौज/लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर ज़बरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा, “10 साल में हम लोगों को साफ समझ आ गया है कि बीजेपी सरकार सेक्युलरिज्म, डेमोक्रेसी, सोशलिज्म, बच्चों के भविष्य और बिजली, किसी के भी लिए उपयुक्त नहीं है। इसलिए बीजेपी अब Not Found Suitable है।”सपा प्रमुख ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसी की सुनवाई नहीं हो रही। यहां तक कि “अपने लोगों को भी न्याय नहीं मिल रहा है।” उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि, “बीजेपी को कैमरे और CCTV से डर लगता है। क्योंकि, वोटर लिस्ट में हेराफेरी यह पहले भी कर चुके हैं। शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश में न सिर्फ बंद हुए स्कूल खोले जाएंगे, बल्कि और बेहतर स्कूल तैयार किए जाएंगे।
9 साल में भाजपा ने विकास को पीछे धकेला
कन्नौज के विकास को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने “पिछले 9 वर्षों में जिले के विकास को पीछे ढकेलने का काम किया है,” लेकिन समाजवादी सरकार बनने पर “कन्नौज का बड़ा विकास होगा।”
पूर्व सांसद फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि
एसपी चीफ अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें सामाजिक न्याय की योद्धा बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि फूलन देवी की लड़ाई, आज के दौर में और भी ज़रूरी है, जब सामाजिक न्याय और समानता पर हमले हो रहे हैं।
