न्यूज़ एजेंसी
बिहार: विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।
पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को और फिर 14 नवंबर को आएंगे नतीजे यानी उसी दिन तय होगा कि बिहार की सत्ता पर किसका ताज सजेगा।
बिहार में इस बार चुनावी तैयारियां बेहद सख्त और तकनीकी दृष्टि से उन्नत की गई हैं……
आयोग के मुताबिक, कुल 90,712 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
इनमें से 13,911 पोलिंग स्टेशन शहरों में और 76,801 पोलिंग स्टेशन गांवों में होंगे।
इस बार एक पोलिंग स्टेशन पर औसतन 818 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव आयोग ने इस बार एक खास कदम भी उठाया है…….
38 पोलिंग स्टेशन युवाओं द्वारा और 1,044 पोलिंग स्टेशन महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे।
इसके अलावा 1,350 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं, जहां मतदाताओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बिहार की राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है……..
एक तरफ सत्ता में वापसी की कोशिशें, तो दूसरी ओर बदलाव का जनादेश।
अब 6 और 11 नवंबर को जनता अपने वोट से तय करेगी कि बिहार की बागडोर किसके हाथों में जाएगी।
14 नवंबर को जब परिणाम आएंगे, तो यह केवल नेताओं का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का फैसला होगा।
6 चरण में हुए थे 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव
2010 के विधानसभा चुनाव में छह चरणों में मतदान हुआ था। इनमें पहले चरण में 47 जिलों, दूसरे चरण में 45 जिलों, तीसरे चरण में 48 सीटों, चौथे चतरण में 42 सीटों, पांचवें चरण में 35 सीटों और छठे चरण में 26 सीटों पर मतदान हुआ था।
राज्य में अक्तूबर 2005 में विधानसभा चुनाव हुए थे। ये चुनाव चार चरण में आयोजित किए गए थे। इस चुनाव में 243 सीटों पर कुल 2135 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इसमें पुरुष उम्मीदवारों की भागीदारी 93 फीसदी (1999) और महिला उम्मीदवारों की भागीदारी सात फीसदी (136) थी।
तो तैयार रहिए
बिहार का महाचुनाव 2025 शुरू हो चुका है!
हम हर अपडेट आप तक पहुंचाते रहेंगे, जुड़े रहिए हमरे साथ…….
