24, 29 और 31 अक्टूबर को लखनऊ से बरेली आएगी ट्रेन, सीतापुर,लखीमपुर,गोला गोकर्णनाथ,मैलानी,पूरनपुर और पीलीभीत समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
बरेली : प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर मंडल ने लखनऊ जंक्शन और बरेली जंक्शन के बीच परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05011/05012 लखनऊ -बरेली-लखनऊ परीक्षा विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों पर संचालित की जाएगी। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले परीक्षार्थियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
कब-कब चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन?
रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 05011 लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 11:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:45 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05012 बरेली जंक्शन-लखनऊ जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को चलेगी। यह बरेली जंक्शन से शाम 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 3 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
लखनऊ से बरेली जाने वाली ट्रेन का टाइम टेबल
ट्रेन संख्या 05011 का निर्धारित समय इस प्रकार है। लखनऊ जंक्शन से रात 11.35 बजे चलकर ऐशबाग स्टेशन पर रात 11.52 बजे, मोहिबुल्लापुर 12.07 बजे, सिधौली 12.45 बजे, सीतापुर स्टेशन पर रात 1.25 बजे, हरगांव स्टेशन पर रात 1.52 बजे,लखीमपुर में रात 2.18 बजे,गोला गोकर्णनाथ में रात 2.47 बजे,मैलानी स्टेशन पर सुबह 3.30 बजे,पूरनपुर में 4.13 बजे,पीलीभीत 5.30 बजे, भोजीपुरा में 6.22 बजे, इज्जतनगर स्टेशन में 7.05 बजे, बरेली सिटी 7.30 बजे,बरेली जंक्शन पर 7.45 बजे पहुंचेगी।
बरेली से लखनऊ वापसी का समय
ट्रेन संख्या 05012 बरेली जंक्शन से शाम 6 बजे रवाना होगी। या शाम 6 बजे चलकर बरेली सिटी पर शाम 6.20 बजे, इज्जतनगर में शाम 6.35 बजे, भोजीपुरा में शाम 7 बजे, पीलीभीत में रात 8.10 बजे, पूरनपुर में 9.20 बजे,मैलानी स्टेशन पर 10.30 बजे,गोला गोकर्णनाथ में 10.57 बजे, लखीमपुर स्टेशन में 11.35 बजे, हरगांव स्टेशन पर 11.55 बजे, सीतापुर स्टेशन पर अगले दिन रात 12.25 बजे,सिधौली स्टेशन पर 12.57 बजे मोहिबुल्लापुर रात 1.47 बजे, ऐशबाग 2.42 बजे, लखनऊ जंक्शन सुबह 3 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में होंगे 12 कोच
पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर के अनुसार, इस परीक्षा विशेष ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 10 कोच और 2 ल एसएलआर कोच सहित कुल 12 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों से विशेष ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
