बरेली : मजदूर मंडल उत्तर प्रदेश की श्यामगंज इकाई ने श्यामगंज बाजार में सामूहिक खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मजदूर मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राणा और संरक्षक राजेश अग्रवाल (पार्षद, नगर निगम बरेली) विशेष रूप से उपस्थित रहे। मजदूर मंडल के जिलाध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि यह कार्यक्रम मजदूरों के बीच एकता, भाईचारा और आपसी सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जनवरी माह के दौरान मजदूर मंडल विभिन्न स्थानों पर ऐसे सामूहिक खिचड़ी सहभोज आयोजित करेगा, ताकि मजदूर समाज में सहयोग, भाईचारा और मेलजोल की भावना को मजबूत किया जा सके।
युवा पीढ़ी को सामूहिकता और सहयोग की दी सीख
कार्यक्रम में मजदूर मंडल के कई वरिष्ठ नेता और सदस्यों ने भाग लिया। विशेष सहयोग देने वालों में चौधरी दीनानाथ लोधी, चौधरी पूरनलाल लोधी, मुकेश राजपूत, वेद प्रकाश वाल्मीकि, मोहिद्दीन, पप्पू राणा, कुलदीप राणा, रवि राठौर, राम राणा, विकी राणा, प्रदीप राणा, चंद्रपाल राणा, गौरव राजपूत, राकेश राणा, बाबू राजपूत, शंकर राजपूत, विष्णु राजपूत और दिनेश राजपूत शामिल रहे। अरविंद राजपूत ने आगे कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन न केवल मजदूरों के बीच सामाजिक मेलजोल बढ़ाते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को सामूहिकता और सहयोग की सीख भी देते हैं। उन्होंने सभी मजदूरों से अपील की कि वे हमेशा एकजुट रहें और समाज के विकास में योगदान दें।
आपसी संबंधों को मजबूती पर जोर
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी मजदूरों ने खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया। इस अवसर पर एक -दूसरे से संवाद कर आपसी संबंधों को और मजबूत किया। इसके साथ ही मजदूरों के हितों को लेकर भी चर्चा की गई।
