बरेली : यूपी के बरेली शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमनगर क्षेत्र के एक युवक को एक महिला की फेक आईडी से वीडियो कॉल कर पहले बहलाया गया, फिर उसकी अश्लील हरकतों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से तीन हजार रुपये वसूले हैं।
एसएसपी से की शिकायत
पीड़ित के अनुसार, 18 मई की रात करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही स्क्रीन पर महिला ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं, और युवक को भी इसके लिए उकसाया। इसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया और फिर भेजे गए QR कोड के जरिए युवक से दो बार में 3000 ऐंठ लिए गए।
वीडियो डिलीट के नाम पर मांगे रूपये
आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने की बात कहकर और पैसे मांगे जाने लगे। जिससे परेशान युवक ने एसएसपी अनुराग आर्य को शिकायती पत्र सौंपा। इसके बाद प्रेमनगर थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
