DIG अजय कुमार साहनी ने SSP-SP के साथ की हाईलेवल मीटिंग
बरेली : यूपी के बरेली परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमा एक्शन मोड में नजर आ रहा है।।बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अजय कुमार साहनी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की।
हत्या, लूट, दुष्कर्म समेत गंभीर अपराधों पर फोकस
बैठक में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट, अपहरण, गोकशी, धर्मांतरण और साम्प्रदायिक मामलों में की गई कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही माफियाओं के खिलाफ अभियान, निरोधात्मक कार्रवाई और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
ऑपरेशन कन्विक्शन, क्लीन और त्रिनेत्र की प्रगति पर चर्चा
DIG ने ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन क्लीन और ऑपरेशन त्रिनेत्र जैसे अभियानों के तहत हुई कार्रवाई की समीक्षा की और इन्हें और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री स्तर से तय प्राथमिकताओं के अनुसार अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया।
मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा पर सख्ती
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। महिला बीट प्रणाली को मजबूत करने और मिशन शक्ति केंद्रों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
साइबर क्राइम और शिकायतों के निस्तारण पर जोर
बैठक में साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और साइबर अपराधों की रोकथाम पर भी चर्चा हुई। साथ ही IGRS, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गए।
‘यक्ष ऐप’ और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी नजर
DIG ने ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी संचालन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि अपराध नियंत्रण के साथ आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।
