बरेली: शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कोर्ट के आदेश के तहत और पुलिस के अभियान के दौरान आंवला थाना क्षेत्र के रहने वाले रिजवान को 3 महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई है।
इलाके में फैला रहा था डर का माहौल
पुलिस के अनुसार आरोपी की आपराधिक गतिविधियों की वजह से इलाके में डर और अशांति का माहौल बन रहा था। इसी को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई।
सीमा पार छोड़कर दी चेतावनी
पुलिस ने आरोपी को आदेश की जानकारी देकर नोटिस तामील कराया और उसे बरेली जिले की सीमा से बाहर बदायूं की सीमा में छोड़ दिया। साथ ही साफ चेतावनी दी गई है कि अगर उसने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
