बरेली : दरगाह आला हज़रत स्थित मरकज़ी दारुल इफ्ता की ओर से मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी बरेली शरीफ ने माह-ए-शाबान का चाँद देखने की अपील की है। इस सिलसिले में चाँद की शहादत देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मरकज़ी दारुल इफ्ता के मुफ़्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी ने बताया कि आज 18 जनवरी, 2026, मुताबिक़ 29 रजब 1447 हिजरी, बाद नमाज़-ए-मगरिब देश भर के मुसलमान, विशेष रूप से मरकज़ से जुड़े उलमा-ए-इकराम और पाबंद-ए-शरअ लोगों के साथ मिलकर माह-ए-शाबान का चाँद देखने का एहतमाम करें। उन्होंने अपील की कि चाँद नज़र आने की स्थिति में मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी के मुफ़्तियान-ए-किराम को तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें।
माह-ए-शाबान की रुयत आज
उन्होंने कहा कि बरेली शरीफ में चाँद नज़र नहीं आता है, तो काज़ी -ए- हिंदुस्तान मुफ़्ती मुहम्मद असजद रज़ा ख़ान क़ादरी की ओर से शहादत हासिल करने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही देश भर के तमाम मरकज़ी क़ाज़ियों से भी अपील की गई है कि माह-ए-शाबान का चाँद नज़र आते ही वे जल्द से जल्द मरकज़ी दारुल इफ्ता से संपर्क करें, ताकि शरई उसूलों के तहत चाँद की पुष्टि की जा सके।
शहादत के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर
इसके लिए हेल्पलाइन भी जारी की गई है। इसमें मुफ़्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी-9411090486, मुफ़्ती अफ़ज़ाल बरेलवी-9412851540, मुफ़्ती बिलाल अनवर- 9058879712, मौलाना सैय्यद, अज़ीमुद्दीन अज़हरी- 9808800888 पर भी जानकारी दे सकते हैं। मरकज़ी दारुल इफ्ता की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फोन पर दी जाने वाली सूचना केवल ख़बर मानी जाएगी, शरई शहादत नहीं। शहादत की पुष्टि तय शरई नियमों के अनुसार ही की जाएगी।
