प्रवचन और भजन संध्या का होगा आयोजन होगा
बरेली: शहर के छोटी बमन पुरी स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक श्री अगस्त्य मुनि जी का 179वां वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। आश्रम सभा के अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि 31 अगस्त सुबह 10 बजे श्री अगस्त्य मुनि जी के पूजन के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम 31 अगस्त को प्रातः 10 बजे श्री अगस्त्य मुनि जी का पूजन होगा। 1 सितंबर को इस्कॉन मंदिर भजन मंडली द्वारा भव्य भजन संध्या। 2 सितंबर को भागवत कथा मर्मज्ञ पं. रितेश प्रतिहस्त (बंटी महाराज) द्वारा सुंदरकांड पाठ, 3 सितंबर को पं. रितेश प्रतिहस्त द्वारा श्री अगस्त्य मुनि जी के जीवन चरित्र पर प्रवचन व प्रभु संकीर्तन। 4 सितंबर को पं. विनोद जी द्वारा शिव प्रदोष पूजन। (सभी शाम के कार्यक्रम 6 बजे से रात 9 बजे तक होंगे।)
शहर में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

5 सितंबर दोपहर 3 बजे श्री अगस्त्य मुनि आश्रम, छोटी बमन पुरी से शोभायात्रा निकलेगी। यह गढ़ैया, नीम की चढ़ाई (बड़ा बाज़ार), सीताराम कूंचा, बड़ी बमन पुरी, मलूकपुर पुलिस चौकी चौराहा होते हुए आश्रम पर समाप्त होगी। समापन समारोह को 6 सितंबर शाम 7 बजे भव्य समापन समारोह आयोजित होगा।
बैठक में यह थे मौजूद

कार्यक्रम की घोषणा आश्रम भवन में हुई बैठक में की गई। इसमें गौरव रस्तोगी, नवीन शर्मा, विनोद पंडित, सतदीप सिंह विक्की, मोहित पाठक, सर्वेश रस्तोगी सप्पू, इंजीनियर देश दीपक शास्त्री, नीरज गुप्ता, सुनील मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष श्री अगस्त्य मुनि आश्रम सभा, बमन पुरी एवं महानगर महासचिव, सपा बरेली दीपक शर्मा ने बताया कि वार्षिकोत्सव के सभी कार्यक्रम श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न होंगे।
