बरेली: यूपी के बरेली देहात के दमखोदा ब्लॉक के माधोपुर स्कूल के शिक्षामित्र हर प्रसाद गुरुवार को अचानक सीने में तेज़ दर्द से गिर पड़े। वह सैदपुर से दिनभर की बीएलओ ड्यूटी निभाकर घर लौटे थे। परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई। परिवार का आरोप है कि रोज़ के फोन और लगातार दबाव ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भारी असर डाला। बेटे देहित ने बताया कि रात देर तक सर्वे, खराब नेटवर्क और लगातार शिकायतें पिता के लिए बेहद थकावट और तनावपूर्ण थीं।
अफसरों ने दवाब से किया इंकार
यह घटना बीएलओ सर्वेश गंगवार की मौत के ठीक एक दिन बाद हुई।जिससे प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने दबाव से इनकार किया और कहा कि केवल तबीयत बिगड़ी थी, ड्यूटी बदल दी गई है। दो दिनों में लगातार दो घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सिस्टम की तेज़ रफ्तार और आंकड़ों की दौड़ लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है।
