बरेली : कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निरीक्षण किया।निरीक्षण का नेतृत्व एसपी सिटी मानुष पारिक ने किया, जबकि सीओ सिटी फर्स्ट आशुतोष शिवम भी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर दोनों जगहों की सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, पीएसी और अन्य पुलिस इकाइयों की मदद से पूरे परिसर की जांच की गई, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा में कमी न रह जाए।

सीसीटीवी, लगेज चेकिंग और पार्किंग पर ध्यान
पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, लगेज चेकिंग प्वाइंट, हवालात और पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, लोगों से सही व्यवहार करने और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने पर बनी सहमति
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक ने कोर्ट की सुरक्षा से जुड़े नोडल अधिकारी से बातचीत की। इस दौरान कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी, ताकि निगरानी व्यवस्था और मजबूत की जा सके।
कोर्ट आने वालों की सुरक्षा प्राथमिकता
बरेली पुलिस ने कहा है कि कोर्ट परिसर में आने वाले वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और निरीक्षण किए जाते रहेंगे।
