बरेली : नववर्ष 2026 के पहले दिन एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के प्रतिनिधिमंडल ने इज़्ज़तनगर मंडल कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम नरमू के महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक ने किया। इस दौरान संयुक्त मंत्री रोहित सिंह, राकेश कुमार, उपाध्यक्ष पी.के. दुबे, रिया सिंह, संगठन मंत्री संजय त्यागी, आरिफ हुसैन, अक्षय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक शाखा मंत्री आर.के. पांडेय और डीजल शेड शाखा मंत्री आराम सिंह अपनी -अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
नए साल पर सौहार्द का संदेश
नरमू के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक महोदया वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, समस्त शाखा अधिकारियों एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के विभिन्न अनुभागों में कार्यरत कर्मचारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सहयोग, सौहार्द और कर्मचारी हितों के लिए सकारात्मक कार्य वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
नए साल की शुरुआत सकारात्मक माहौल के साथ
नरमू ने नए साल की शुरुआत सकारात्मक माहौल के साथ की। इस दौरान सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विपरेन्द्र ठाकुर, आरिफ हुसैन, सोनू सिंह, हरपाल चौधरी, विनीत शर्मा, अरविंद सिन्हा, राहुल कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप, सिराजुल हुसैन, दीपक जौहरी, भूपेंद्र शर्मा, पिंकी सिंह, सिमरन, सरोज, मो. यूनुस सहित बड़ी संख्या में कॉमरेड उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें यूनियन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठनात्मक मजबूती पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
