बरेली: पुलिस ने 29 नवंबर को हुई हत्या के आरोपी लवी सिंह उर्फ लवप्रीत को गिरफ्तार किया है। घटना तब हुई थी जब मृतक जुनैद को बहाने से बुलाकर ले गया और फिर उसकी पिटाई की और उसके बाद गोली मारकर हत्या करदी, हत्या के बाद उसके शव को हजियापुर नहर के पास फेंक दिया।
तलाशी में बरामद हुए हथियार
पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान मकान के पीछे बनी पशुशाला के पास पड़े कूड़े के ढेर से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 खोखा, 01 कारतूस और 01 डंडा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी लवी ने बताया कि मृतक और उसके परिवार के साथ पुरानी रंजिश के चलते उसने यह घटना अंजाम दी। आरोपी की उम्र लगभग 22 वर्ष है और वह अपने परिवार के साथ गांव बड़ा कासंपुर, थाना फरीदपुर में रहता है।
न्यायालय में पेशी और रिमांड
अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां 14 दिनों की रिमांड मंजूर की गई और उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि यह गिरफ्तारी मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
