बरेली : 58वें उर्स-ए-शराफ़ती के मुबारक मौक़े पर हज़रत शाह सकलैन एकेडमी की जानिब से शहरभर में जश्ने शाह शराफ़त मियां अलैहिर्रहमा का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के मोहल्ला भूड़ में आयोजित प्रोग्राम की सरपरस्ती खानकाह सकलैनिया शराफतिया के सज्जादा नशीन गाज़ी मियां मद्दाजिल्लाहुल आली ने फ़रमाई। इसके बाद महफ़िल का आग़ाज़ रात 9 बजे नमाज़-ए-ईशा के बाद तिलावत-ए-कलाम पाक से हुआ। उलमा-ए-किराम ने हज़रत शाह मौलाना शराफ़त अली मियां अलैहिर्रहमा की पाकीज़ा, और नूरानी ज़िंदगी, बुज़ुर्गाना कमालात और फ़ज़ाईल पर रौशनी डाली।
उलमा ने पेश की नात-ओ-मनकबत
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtube.com/shorts/IOzTnCGzdz4?si=HO5HnLqLpubuHAc3
रूहानी माहौल में हसीब सकलैनी, आमिल ककरालवी और मजहर हुसैन ने नात-ओ-मनकबत के कलाम पेश किए। महफ़िल में जगह-जगह “नारे तकबीर” और रूह परवर सदाएं बुलंद होती रहीं। प्रोग्राम की निज़ामत जनाब मुख्तार सकलैनी तिलहरी ने की। हज़ारों अकीदतमंदों ने शिरकत की और उनके लिए लंगर-ए-आम का बेहतरीन इंतज़ाम किया गया। ख़ुसूसी तौर पर हाफ़िज़ गुलाम गौस सकलैनी, मौलाना रूममान क़ादरी, हाफ़िज़ नफीस सकलैनी, हाफ़िज़ कारी आमिल सकलैनी, हाफ़िज़ जाने आलम, हमज़ा सकलैनी, हाजी लतीफ़ सकलैनी, हाफ़िज़ आफ़ाक सकलैनी, ज़िया राशिद सकलैनी, इंतज़ार हुसैन व अन्य शख़्सियत मौजूद रहीं। आयोजन की देखरेख सलीम सकलैनी, तस्लीम सकलैनी और दानिश सकलैनी ने की।
कल गुलाबनगर में जश्ने शाह शराफ़त
दरगाह शाह शराफत मियां के मीडिया प्रभारी हमज़ा सकलैनी ने बताया कि 27 अगस्त 2025 (3 रबीउल अव्वल) को मोहल्ला गुलाबनगर में भी बड़े पैमाने पर जश्ने शाह शराफ़त और लंगर-ए-आम का आयोजन होगा।
