बरेली : भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद CISCE द्वारा गुरुवार सुबह 11 बजे घोषित ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के परिणाम में बरेली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं में शहर की मेधावी छात्रा प्रजाना पाराशरी ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे बरेली मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे शहर में खुशी का माहौल है।
प्रजाना पाराशरी बनीं टॉपर, AI से भी ली मदद
बिहारीपुर निवासी प्रजाना पाराशरी कैंट स्थित सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय संतुलित और स्मार्ट पढ़ाई को दिया। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तैयारी की। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया का सीमित उपयोग किया था।
कई सब्जेक्ट में 100 फीसद अंक

उन्होंके इतिहास में 100 में से 100, रसायन विज्ञान में 100 में से 100, भौतिक विज्ञान में 97 में से 100, प्रजाना का लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनना है। उन्होंने बताया कि नियमितता और सही रणनीति ही सफलता की कुंजी है।
अपर्णा ने भी किया शानदार प्रदर्शन
शहर के प्रतिष्ठित हार्टमन कॉलेज की छात्रा अपर्णा ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लक्ष्य निर्धारित कर नियमित पढ़ाई की थी। अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर जोर है।अपर्णा का सपना न्यूरो सर्जन बनने का है।
12वीं में अनिरुद्ध जौहरी का जलवा
ISC (कक्षा 12वीं) के परिणाम में हार्टमन कॉलेज के छात्र अनिरुद्ध जौहरी ने 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रात में पढ़ाई पर विशेष ध्यान
समय प्रबंधन को सफलता का मूल मंत्र बताया। अनिरुद्ध ने कहा“हर किसी के पास बराबर समय होता है, फर्क सिर्फ उसके सही उपयोग से पड़ता है।”वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं।
शहर में खुशी की लहर
रिजल्ट घोषित होते ही बरेली में खुशी का माहौल बन गया। स्कूलों में शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी।अभिभावकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। टॉपर्स की सफलता ने अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया।
