M-Check App से जांच में Invalid मिला खनिज परिवहन पास, ऑनलाइन पोर्टल और अभिलेखों के सत्यापन में मिली अनियमितता, डीएम के निर्देश पर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
बरेली : जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को खनिज परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक वाहन की जांच के दौरान फर्जी अथवा अवैध ISTP (Inter State Transit Pass) के जरिए खनिज परिवहन किए जाने का मामला सामने आया। खान विभाग ने M-Check App के माध्यम से वाहन के ISTP की जांच की।इसके पास Invalid पाया गया।इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल और संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया, जिसमें भी अनियमितताएं सामने आईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए खान अधिकारी ने संबंधित वाहन स्वामी और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की है।
M-Check App से जांच में Invalid मिला ISTP
प्रशासन के मुताबिक, डीएम के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत पांच नवंबर को खनिज परिवहन में लगे एक वाहन के ISTP की जांच M-Check App के जरिए की गई। जांच में संबंधित पास Invalid पाया गया। ऑनलाइन पोर्टल और विभागीय अभिलेखों से मिलान करने पर भी ISTP में अनियमितता की पुष्टि हुई।
वाहन स्वामी समेत जिम्मेदार लोगों पर FIR
इस मामले में खान अधिकारी की ओर से संबंधित वाहन स्वामी और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फर्जी या अवैध परिवहन पास के जरिए खनिजों का परिवहन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती
जिला प्रशासन ने खनिज कारोबारियों और वाहन संचालकों को निर्देश दिए हैं कि खनिजों का परिवहन केवल वैध ISTP के माध्यम से ही किया जाए।परिवहन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों और ऑनलाइन पास की वैधता सुनिश्चित करना वाहन स्वामी और संबंधित कारोबारियों की जिम्मेदारी होगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि फर्जी अथवा अवैध ISTP के जरिए खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने सहित कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
