बरेली : एडवोकेट अच्छन अंसारी की भतीजी महजबीन की हत्या के विरोध में परिजन और समर्थक कलेक्ट चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध तीसरे दिन भी जारी रहा।मृतक परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि महजबीन की ससुराल वालों ने ऑटोमेटिक कार की मांग और प्रताड़ना के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पुलिस ने नामजद आरोपियों में से केवल पति और सास को ही जेल भेजा, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि शेष आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो। धरने के दौरान पूर्व सांसद प्रवीण सिंह हालचाल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एडवोकेट अच्छन अंसारी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि वह इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात करेंगे और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है, और पूरे मामले की निगरानी जिला पुलिस प्रशासन कर रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने केवल पति और सास को जेल भेजा, अन्य आरोपी खुले में।
