जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में भाजपा पर धांधली के आरोप, कहा- आम आदमी के मुद्दों पर संघर्ष ही कांग्रेस की ताकत
बरेली : कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जनसंघर्ष को तेज करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन सशक्त करने की रणनीति बनाई है। रविवार को रोटरी भवन में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कांग्रेस कोऑर्डिनेटर अनूप बर्मा और नोडल प्रभारी अदनान खान ने कहा “जब तक संगठन की जड़ें बूथ स्तर पर मजबूत नहीं होंगी, तब तक भाजपा जैसी ताकतों से निर्णायक लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती।”
भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/NkQ134mclgM?si=Hy53PU_XSV3KqBrf
उन्होंने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने, चुनाव में धांधली करने और किसान-युवा विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही ऐलान किया कि गांव-गांव, गली-गली राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा। भाजपा के खिलाफ असली लड़ाई कांग्रेस ही लड़ रही है।
कांग्रेस की असली ताकत कार्यकर्ताओं में : मिर्जा अशफाक
जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी ने कहा “कांग्रेस का असली बल कार्यकर्ताओं में है। हमारा लक्ष्य संगठन को गांव-गांव, गली-गली तक सक्रिय करना है। हर कार्यकर्ता को जनता की आवाज़ बनना होगा।” बैठक में संगठन सृजन अभियान की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। ब्लॉक और नगर कमेटियों के गठन की रूपरेखा भी तय हुई।
सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन में जिम्मा
पदाधिकारियों ने साफ कहा”जो नेता बैठकों और कार्यक्रमों में सक्रिय रहेंगे, वही जिला और प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी पाएंगे। अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी।”बैठक में महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा, प्रदेश प्रवक्ता के बी त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राजन उपाध्याय, नाहिदा सुल्ताना, मुज्जमिल खान, इकबाल रज़ा खान, इल्यास अंसारी, पाकीजा खान, सुरेश बाल्मीकि, कमरूददीन सैफी, पूनम, जोया, उमेश कठेरिया, सुबोध जौहरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
