बरेली : शहर की थाना बारादरी पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी प्रमोद, निवासी राधे नगर (निसोई), थाना बिशारतगंज को रेलवे ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। वह संदिग्ध हालत में अफीम लेकर जा रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
309 ग्राम अफीम और बाइक बरामद
पुलिस ने प्रमोद के पास से करीब 309 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही एक स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की गई है।
रिश्तेदार आकाश ने दिया लालच, खुद हुआ फरार
पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि उसके रिश्तेदार आकाश, निवासी चंदपुर, आंवला ने उसे ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर इस धंधे में उतारा। फिलहाल आकाश फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, कोर्ट में पेशी
पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रमोद को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
